News

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तापमान हुआ दर्ज, 48 डिग्री के पार तापमान, IMD का अलर्ट जारी

×

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तापमान हुआ दर्ज, 48 डिग्री के पार तापमान, IMD का अलर्ट जारी

Share this article

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सिरसा(Sirsa Weather) जिले में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि इस साल का सबसे अधिक तापमान है। फरीदाबाद(Faridabad Weather) में भी तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, एक और दो जून को छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम में बदलाव की संभावना (Possibility of change in weather)

मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। एक और दो जून को इस विक्षोभ के कमजोर सक्रिय होने से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। तीन और चार जून को इस विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गर्मी का कारण (Reason for heat)

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस साल गर्मी अधिक होने का कारण मई माह में वर्षा का नहीं होना है। 15 मई के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। खुश्क और गर्म होने के कारण राजस्थान के साथ लगते प्रदेश के जिले सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में तापमान ज्यादा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now