News

Barish Kab Hogi : हरियाणा के इन इलाकों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जाने अपने शहर में आज के मौसम के हाल

×

Barish Kab Hogi : हरियाणा के इन इलाकों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जाने अपने शहर में आज के मौसम के हाल

Share this article

Barish Kab Hogi : हरियाणा में नौतपा(Nautapa in Haryana) का आठवां दिन भीषण गर्मी से गुजरा, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग ने 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली और नारायणगढ़ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सिरसा लगातार दूसरे दिन रहा देश में सबसे गर्म

हरियाणा का सिरसा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को देश के अन्य इलाकों से सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैनुअल स्टेशन पर यह 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में गर्मी और लू से लोगों के हालात खराब हैं। हरियाणा में दिन का औसत पारा सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा।

12 साल बाद मई रहा सबसे सूखा

हरियाणा में मई सबसे सूखा रहा है ऐसा 12 साल बाद पहली बार देखने को मिल रहा है। 1 से 31 मई तक प्रदेश में 4.2MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 79% कम है। इससे पहले साल 2013 में 1.4MM बारिश हुई थी। रात के तापमान में 2.7 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 2.2 डिग्री तक ज्यादा है।

आज और कल कहीं-कहीं हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 3 जून तक मौसम में परिवर्तन जारी रह सकता है।

हरियाणा में बारिश से इन फसलों को होगा फायदा

बारिश से धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कपास, सब्जियां और फल जैसी फसलों को फायदा होगा। किसानों को इस मौसम का फायदा उठाकर अपनी फसलों की सिंचाई करनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now