News

Haryana Ka Mausam : मौसम विभाग का हरियाणा के इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, कहीं आंधी तूफान तो कहीं होगी बारिश

×

Haryana Ka Mausam : मौसम विभाग का हरियाणा के इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, कहीं आंधी तूफान तो कहीं होगी बारिश

Share this article

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में नौतपा का नौवां दिन रविवार, 2 जून 2024 को कुछ जिलों में राहत की उम्मीद लेकर आया है। बीते दिन कुछ जिलों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 48.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सिरसा लगातार तीसरे दिन भी देश में सबसे गर्म रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, 4 जून तक हरियाणा के मौसम(Haryana Ka Mausam) में बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी (Yellow alert issued in these districts)

हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। पानीपत, सोनीपत और रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जून तक तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके बाद 8 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now