News

Haryana Ka Mausam: थोड़ी सी राहत के बाद फिर प्रचंड गर्मी का प्रकोप, 5-6 जून को होगी इन इलाकों में बारिश

×

Haryana Ka Mausam: थोड़ी सी राहत के बाद फिर प्रचंड गर्मी का प्रकोप, 5-6 जून को होगी इन इलाकों में बारिश

Share this article

Haryana Ka Mausam, 03 June 2024: उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान अत्यधिक उच्च स्तर पर बना हुआ है। नौतपा समाप्त होने के बाद भी तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। हरियाणा का सिरसा जिला लगातार देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है।

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा था, लेकिन रविवार को थोड़ी राहत मिली। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं पालम में 43.5 डिग्री, रिज में 43.7, आया नगर में 43.4 डिग्री, नरेला में 41.6 और नजफगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है।

हरियाणा में गर्मी का कहर

हरियाणा में भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को भी हरियाणा का सिरसा जिला देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भिवानी में 45.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 44.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 42.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 42.7 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 42.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इस हफ्ते का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली-हरियाणा में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी आज से कम हो जाएगा, जिससे एक बार फिर दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। 5-6 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now