News

Aaj Ka Mausam : दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश देगी राहत

×

Aaj Ka Mausam : दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश देगी राहत

Share this article

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में आज शुक्रवार सुबह 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत दी। हालांकि, यह बारिश हल्की थी और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही थी। 6 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। आने वाले सप्ताहांत में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू चल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now