News

Monsoon Kab Aayega : इन राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, मानसून आने की भी दी जानकारी

×

Monsoon Kab Aayega : इन राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, मानसून आने की भी दी जानकारी

Share this article

Monsoon Kab Aayega : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। केरल में दस्तक देने के बाद अब मानसून (Monsoon Update 2024) तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ राज्यों में प्री-मानसून का असर दिख रहा है, तो कुछ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है, जिससे लोगों को हीटवेव और लू से राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो, राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। साथ ही मानसून (Monsoon Update 2024) भी जल्द ही कई राज्यों में एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में आज के मौसम (MP Aaj Ka Mausam) की बात करें तो आज-कल 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी और झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। आईएमडी ने 8 जून को आंधी, गरज-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 9 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कई जिलों में तेज हवाएं चली थीं।

इन राज्यों में होगी बारिश

मध्य प्रदेश: 8-9 जून को भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट।
केरल और माहे: 8 जून को हल्की से मध्यम बारिश।
कर्नाटक और गोवा: 8-10 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश।
असम और मेघालय: 10-11 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश।
महाराष्ट्र: 8-11 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश।
तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश: हल्की से मध्यम बारिश।
दक्षिण गुजरात: तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश।
दक्षिण-पूर्व और पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और त्रिपुरा: रात में हल्की बारिश।

इन राज्यों में मानसून की स्थिति

केरल: मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है।
कर्नाटक: मानसून 10 जून को दक्षिण कर्नाटक में पहुंचने की उम्मीद है।
गोवा: मानसून 11 जून को गोवा पहुंच सकता है।
गुजरात: मानसून 20-25 जून के बीच गुजरात पहुंचने की संभावना है।
राजस्थान: मानसून 30 जून और 5 जुलाई के बीच राजस्थान पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश: मानसून 15-20 जून के बीच उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली: मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच सकता है।

IMD का अलर्ट

आईएमडी ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।
तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं और भारी बारिश से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now