News

सावधान! अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी

×

सावधान! अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी

Share this article

Heavy Rain Red Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में गर्मी के बीच महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिणी कोंकण, गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है।

लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 9 जून से फिर से लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो:

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव चली। पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के
  • प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, सबहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल आदि में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपडेट (Monsoon 2024 Update)

9 जून को यह महाराष्ट्र के मुंबई और मध्य अरब सागर आदि में पहुंच गया है। अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सबहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले चार से पांच दिनों के बीच बारिश होगी।

उत्तर पश्चिम भारत में:

  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 जून, पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना है।

केरल के दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी:

दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण केरल के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के दो जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने उत्तरी जिलों कन्नूर और कासरगोड में ‘ऑरेंज अलर्ट’, जबकि राज्य के अन्य 10 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक यानी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की ओर इशारा करता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ 11 से 20 सेंटीमीटर तक यानी भारी वर्षा और ‘येलो अलर्ट’ का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर के बीच यानी मध्यम वर्षा है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने कहा कि कोल्लम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में एक से दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने और तूफान आने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now