News

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में भीषण गर्मी, तो मुंबई में बारिश से राहत… जानिये अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

×

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में भीषण गर्मी, तो मुंबई में बारिश से राहत… जानिये अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

Share this article

Aaj Ka Mausam : दिल्ली-एनसीआर में पिछले करीब एक महीने से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अगले दो दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा। (Heatwave alert in Delhi-NCR)

मंगलवार को जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पहले तीन दिनों में दिल्ली में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि बाकी चार दिनों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।

इन राज्यों में भी लू का प्रकोप

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मंगलवार को हीट वेव जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों के अलावा ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी ज्यादातर जगहों पर लू चलने की आसार हैं।

दिल्ली में 16 जून तक राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 16 जून तक हीटवेव और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में हीटवेव, दक्षिण-पश्चिम भारत में बारिश

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में अभी भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में गुरुवार यानी 13 जून तक भीषण बारिश हो सकती है।

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में सोमवार शाम करीब 7 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। मुंबई में अब तक करीब 24 घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। भायखला, सायन, दादर, मझगांव, कुर्ला, विक्रोली और अंधेरी में बारिश से जमा हुए पानी की वजह से लोगों को सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें भी बाधित हुईं।

बिहार में 15 जून तक स्कूल बंद

मौसम विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी बिहार में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार में 11 जून से लेकर 15 जून तक स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। बिहार में ज्यादातर जिलों में अभी भी 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है।

आगे का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। वहीं, 15 जून से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now