News

सावधान! अगले 7 दिन पड़ेगी भयंकर गर्मी, लू को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

×

सावधान! अगले 7 दिन पड़ेगी भयंकर गर्मी, लू को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Share this article

आज का मौसम, नई दिल्ली: गर्मी का सीज़न अभी भी अपनी पूरी प्रचंडता के साथ भारत में बना हुआ है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सोमवार को तेज लू ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह दिनों तक इस क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते सप्ताह के अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच था। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए दिल्ली में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाद के चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा के सिरसा, हिसार और रोहतक में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी, कानपुर और हामीरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, अलीपुरद्वार और सिक्किम के हिमालयी क्षेत्रों में 10 से 25 सेमी. तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी 7 से 12 सेमी. तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तरी कर्नाटक में 10 और 11 जून को भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में भी 64 से 115 मिली. बारिश होने की संभावना है। वहीं नाॅर्थ-ईस्ट के असम और मेघालय में 11 से 14 जून के बीच 64 से 115 मिली. बारिश होने की संभावना जताई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now