News

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में दो दिन के लिए लू का येलो अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

×

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में दो दिन के लिए लू का येलो अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

Share this article

Delhi Ka Mausam : जून का महीना दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR Weather Update) के लिए बेहद कठिन होता है। इस दौरान, आसमान से आग बरसने लगती है और लू का कहर लोगों को बेहाल कर देता है। इस साल भी जून में इन इलाकों में भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मंगलवार का मौसम

मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

सोमवार का मौसम

सोमवार को दिल्ली में प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर होते ही यहां सूरज की तपिश बढ़ गई। चिलचिलाती गर्मी के चलते दोपहर में सड़के खाली नजर आईं। गर्म हवाओं के चलने से लू का एहसास हुआ। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

एनसीआर में भी गर्मी का कहर

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य इलाकों में भी गर्मी का कहर जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इन इलाकों में भी लू चल रही है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार से शुक्रवार तक गर्मी में थोड़ी कमी आने की संभावना है। शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now