News

Delhi Weather : दिल्ली में गर्मी का कहर, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

×

Delhi Weather : दिल्ली में गर्मी का कहर, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Share this article

Delhi Weather: नई दिल्ली, 11 जून 2024: दिल्ली में एक बार फिर लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकांश इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले छह दिनों तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में लगातार वृद्धि

बीते सप्ताह दिल्ली में अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन इस हफ्ते 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अगले छह दिनों तक लगातार दिल्ली में लू चलेगी।

मंगलवार और बुधवार को और बढ़ेगी गर्मी

मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं, बुधवार को यह 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। दोपहर के समय लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल होगा।

खासतौर से राहगीर एवं दुपहिया सवार को ज्यादा परेशानी होगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि का अनुमान है, जिसके चलते न केवल दिन बल्कि रात और सुबह के समय भी गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इन इलाकों में रहा सबसे ज्यादा तापमान

  • नरेला: 46.6 डिग्री सेल्सियस
  • नजफगढ़: 46.3 डिग्री सेल्सियस
  • स्पोर्ट्स कांप्लेक्स: 46.3 डिग्री सेल्सियस
  • पीतमपुरा: 45.7 डिग्री सेल्सियस
  • पूसा: 45.5 डिग्री सेल्सियस
  • जाफरपुर: 44.9 डिग्री सेल्सियस

मॉनसून के जलभराव से निपटने की तैयारी शुरू

दिल्ली में मॉनसून के दौरान जलभराव से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज और लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ अब तक की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक में सभी नोडल एजेंसियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां जलभराव की समस्या रहती है, वहां पर जरूरत के हिसाब से स्थायी और अस्थायी पंप लगाने का काम शुरू हो गया है। बैठक में आए सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आने वाले मॉनसून के लिए विभागों द्वारा की गई तैयारी को लेकर ब्योरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि छोटे बड़े नालों की सफाई का काम चल रहा है।

लू से बचाव के उपाय

  • बार-बार पानी पीते रहें: लू से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप बार-बार पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकेगा।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: लू के दौरान हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और पसीना जल्दी सूख जाएगा।
  • घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें: घर से बाहर निकलते समय सिर को टोपी, स्कार्फ या छाते से ढककर बाहर निकले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now