News

Mausam Ka Hal : उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, 47 डिग्री तापमान से जानें कब मिलेगी राहत

×

Mausam Ka Hal : उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, 47 डिग्री तापमान से जानें कब मिलेगी राहत

Share this article

Mausam Ka Hal : उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सात स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। वाराणसी में तापमान 45.3 डिग्री, हमीरपुर में 45.2 डिग्री और कानपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 12 जून से 14 जून तक के लिए उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कुछ हिस्सों में भारी लू चल सकती है। IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में भी लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के अलावा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी लू का प्रकोप जारी है। इन राज्यों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले पांच से छह दिनों में मानसून की दस्तक दे सकता है। 25 जून के बाद ही उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now