News

Bihar Weather: बिहार में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; जानिए कब आ रहा मानसून?

×

Bihar Weather: बिहार में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; जानिए कब आ रहा मानसून?

Share this article

पटना, 13 जून, 2024: मॉनसून के आगमन से पूर्व बिहार में विकराल गर्मी का प्रकोप जारी है। दक्षिण बिहार के 15 जिलों में बुधवार को भी लू का कहर बरपा रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं, पटना में लगातार छठे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना सहित सात जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 अन्य जिलों में उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट है। इन आंकड़ों के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य में झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

लू की चपेट में जिलों का विवरण:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और वैशाली जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, उत्तर-मध्य भागों के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर एवं दक्षिण-पूर्व के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के एक या दो स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं।

पटना में तीन दिन का राहत का इंतजार:

गर्म पछुआ हवाओं और उमस भरी रातों से पटना समेत प्रदेश के लोग त्रस्त हैं। तीन दिनों के बाद मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट आने से राहत मिलने की संभावना है। पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भागों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। छठे दिन भी पटना का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। आंशिक गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद बिहार में सबसे गर्म रहा।

गर्मी से त्रस्त जनजीवन:

छपरा में सुबह आठ बजे ही तापमान 43 डिग्री पहुंच जाता है। तीव्र गर्मी और कड़ी धूप लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में मुश्किलें पैदा कर रही हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे ही तापमान 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन भर तीखी धूप रही। उमस का असर भी बढ़ गया है। कड़ी धूप की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। हीट स्ट्रोक के शिकार मरीज सदर अस्पताल समेत विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। छपरा सदर अस्पताल में बीते दो-तीन दिनों में गर्मी से बीमार पड़े लोगों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। ओपीडी में पहले और दूसरे शिफ्ट में 30 से 40 फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से लंबी कतार लग रही है।

जानें बिहार में कब आयेगा मॉनसून?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now