News

Mausam Ka Hal : इन राज्यों में भीषण गर्मी से होंगे लोग परेशान, जानें कब बदलेगा मौसम का मिज़ाज़

×

Mausam Ka Hal : इन राज्यों में भीषण गर्मी से होंगे लोग परेशान, जानें कब बदलेगा मौसम का मिज़ाज़

Share this article

Mausam Ka Hal :  भारत के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग तपती गर्मी से बेहाल हैं। इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 14 जून को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी लू का प्रकोप

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 19 जून तक इन राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक आज सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी मौसम सुहावना बना रहेगा।

14 से 17 जून तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

14 से 17 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग ने 17 जून तक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now