News

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के इन 18 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

×

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के इन 18 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share this article

Rajasthan Weather Update, जयपुर, 15 जून: राजस्थान में मानसून पूर्व गतिविधियां धीरे-धीरे अपना रंग दिखा रही हैं। प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ जिलों में अभी भी लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान:

  • श्रीगंगानगर: 45.2 डिग्री सेल्सियस (सबसे अधिक)
  • अजमेर: 40.5 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा: 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली: 42.2 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर: 43.8 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर: 40.7 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी: 43.9 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर: 40.5 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा: 42.1 डिग्री सेल्सियस
  • बूंदी: 42 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़: 42 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक: 38.2 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर: 41 डिग्री सेल्सियस
  • पाली: 39 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर: 41.1 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर: 40.2 डिग्री सेल्सियस

बारिश का येलो अलर्ट:

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

  • बांसवाड़ा
  • बारां
  • बूंदी
  • डूंगरपुर
  • झालावाड़
  • झुंझुनू
  • कोटा
  • प्रतापगढ़
  • राजसमंद
  • सिरोही
  • उदयपुर
  • बाड़मेर
  • बीकानेर
  • चूरू
  • हनुमानगढ़
  • जालौर
  • पाली
  • श्रीगंगानगर

आगे का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून के बाद राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं पर आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now