News

Monsoon 2024 : दिल्ली-बिहार में इस दिन आ रहा मॉनसून, मिलेगी गर्मी से राहत

×

Monsoon 2024 : दिल्ली-बिहार में इस दिन आ रहा मॉनसून, मिलेगी गर्मी से राहत

Share this article

Monsoon 2024 : भारत में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद करवटें बदल रहा है। देश के कई राज्यों में जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं कुछ दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश का तांडव मचा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी

बिहार और झारखंड में आज 15 जून को भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 जून तक भीषण गर्मी रहेगी। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 14 सालों में 14 जून के लिए सबसे अधिक है। दिल्ली में मानसून 27 जून के बाद आने की संभावना है।

दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश

दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पूर्वोत्तर भारत, हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। इन इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

मानसून की स्थिति

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अगले तीन से चार दिनों के समय उड़ीसा तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।
मानसून के बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20 से 30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now