News

Heat Wave Alert : दिल्ली-उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: लू का प्रकोप जारी, दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट

×

Heat Wave Alert : दिल्ली-उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: लू का प्रकोप जारी, दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट

Share this article

Heat Wave Alert : उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी सहित अनेक शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अगले 5 दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया, चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती जिलों में हीट वेव का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस और 20 जून के बाद 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 10 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 14 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून के आगमन में देरी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का मुख्य कारण है। मानसून पहले 15 से 25 जून के बीच आने की संभावना थी, लेकिन अब 20 से 30 जून के बीच आने की उम्मीद है। मानसून की देरी से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now