News

आज का मौसम 17 जून 2024: जानिये कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत; चेक करें आज का मौसम अपडेट

×

आज का मौसम 17 जून 2024: जानिये कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत; चेक करें आज का मौसम अपडेट

Share this article

Aaj Ka Mausam 17 June 2024: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून के बाद ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। तब तक, इन राज्यों में ज्वालामुखी जैसी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में लू का प्रकोप, राहत की उम्मीद कम

दिल्ली में बीते शनिवार से लगातार लू चल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले दो-तीन दिनों तक भी दिल्लीवासियों को राहत मिलने की संभावना कम है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और लू का प्रकोप जारी रहेगा। कुछ जगहों पर गंभीर लू चलने की आशंका है।

35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 20 और 21 जून को आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही बना रहेगा।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में भी गर्मी का सितम जारी है। देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। रात का तापमान भी 27.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 19 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी लू का रेड अलर्ट, टूट रहे तापमान के रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में भी अगले दो-तीन दिनों तक भयंकर लू के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। सोमवार को भी प्रदेश के कई भागों में लू चलने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और रायबरेली में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर. महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू (हीट वेव) से लेकर तीव्र लू (हीट वेव) चलने की संभावना है।

बिहार में भी लू का प्रकोप, 9 जिलों में रेड अलर्ट

बिहार में भी 9 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना सहित 3 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लू के रेड अलर्ट वाले जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा हैं तो वहीं पटना, नालंदा और जमुई में लू का येलो अलर्ट है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now