Delhi Ka Mausam : दिल्ली में तपती गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी शहर में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रातें भी गर्म रह रही हैं, रविवार को न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि लू की स्थिति बनी रहेगी।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि
रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण रातें भी गर्म बनी हुई हैं।
सूखी हवा और तेज धूप
हवा सूखी और गर्म है, नमी का स्तर 45 से 34 तक रहा। तेज धूप और लू के कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही है। हवा की गति 35 किमी प्रति घंटे है, जो दोपहिया वाहन चालकों और सड़क के इर्द-गिर्द रहने वालों के लिए समस्याएं पैदा कर रही है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली के मौसम में बदलाव होगा। धूल भरी आंधी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
दिल्ली में मानसून के पहुंचने की आधिकारिक तिथि 27 जून है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अपनी सामान्य तारीख के आसपास पहुंचेगा।