News

भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

×

भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

Share this article

Weather Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लू चलने से दिन के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

इन राज्यों में हीटवेव का कहर

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और जम्मू डिविजन में इन दिनों भारी गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जोकि औसत से 5-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून से धीरे-धीरे हीटवेव कम होने लगेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से 20 जून के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 19-20 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आंधी तूफान का भी खतरा है।

इन राज्यों में मानसून की गति धीमी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति इन दिनों धीमी हो गई है। हालांकि, अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 18-21 जून में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18-22 जून, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में 18-20 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now