News

Haryana News: हरियाणा में फसल मुआवजा राशि जारी; आपको मिले या नही ?

×

Haryana News: हरियाणा में फसल मुआवजा राशि जारी; आपको मिले या नही ?

Share this article

हरियाणा समाचार: सरकार द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार ने किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को भिवानी में आयोजित समारोह में किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा जारी किया। सीएम सैनी ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 54,000 से ज्यादा किसानों के खातों में 135 करोड़ रुपये भेजे।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभार्थियों के खातों में 131.24 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि जारी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का काम निरंतर कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now