Monsoon 2024 Updates: सोमवार को दिल्ली और दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश देखी गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
उत्तर भारत में गर्मी का कहर बरकरार
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर बरकरार है। हालांकि, कुछ अंतराल के बाद हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है, बावजूद इसके गर्मी जस के तस बनी हुई है। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी तो हो रही है, पर यह राहत कम और आफत अधिक है। इससे उमस और चिपचिपापन और बढ़ जा रहा है।
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी देखी गई, मगर गर्मी जस की तस बनी हुई है।
यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री (Monsoon in UP-Bihar)
यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मगर मानसून की अभी तक वैसी बारिश नहीं देखी गई है, जिसका सबको इंतजार है। हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए तो अभी तक दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत को झमाझम बारिश का इंतजार है।
मानसून ने नहीं दिखाए रंग
मानसून है कि न तो मान रहा और न ही लोगों की गुहार सुन रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मानसून अभी तक अपने रंग में नहीं आ पाया है।
मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
हालांकि, मौसम विभाग ने अब खुशखबरी दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 25 जून से मानसून की मेहरबानी दिख सकती है।
आगे क्या?
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हो सकती है।
किसानों के लिए राहत
बारिश से किसानों को राहत मिलने की संभावना है। धान की रोपाई के लिए बारिश जरूरी है।
आम लोगों के लिए परेशानी
बारिश से आम लोगों को परेशानी भी हो सकती है। सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या हो सकती है।