Delhi Ka Mausam : दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और यह 35 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
अन्य राज्यों में बारिश: अन्य राज्यों जैसे गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन राज्यों के लिए आईएमटी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में होने वाली बारिश की संभावना भी बताई गई है, जिसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, सिक्किम उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, लक्षदीप, ओड़ीशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण पूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायल सीमा, तमिलनाडु और विदर्भ शामिल हैं।