News

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

×

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

Share this article

Haryana Ka Mausam : हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के कारण करनाल सहित कई जिलों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून समय पर हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है। 29 जून तक प्रदेश में गरज और हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मानसून अभी उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। 29 और 30 जून को मानसून दिल्ली में प्रवेश करेगा। 30 जून को ही मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा। मानसून के प्रवेश के बाद चार से पांच दिनों में पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now