News

Mahindra Scorpio-N: अब और भी एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा Scorpio-N, कीमत में कोई बदलाव नहीं

×

Mahindra Scorpio-N: अब और भी एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा Scorpio-N, कीमत में कोई बदलाव नहीं

Share this article

Mahindra Scorpio-N New Features : देश की प्रमुख स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio-N को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने Scorpio-N के टॉप 3 वेरिएंट्स Z8 सेलेक्ट, Z8 और Z8 एल में इन फीचर्स को शामिल किया है, जो इस एसयूवी को पहले से और भी बेहतर बनाते हैं। खास बात यह है कि नए फीचर्स जोड़ने के बावजूद भी एसयूवी की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

Mahindra Scorpio-N के नए फीचर्स

महिंद्रा ने हाल ही में Scorpio-N के नए Z8 सेलेक्ट वेरिएंट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Z8 सेलेक्ट और Z8 वेरिएंट में निम्नलिखित फीचर्स शामिल किए हैं:

  • वायरलेस चार्जर
  • हाई ग्लॉस फिनिश के साथ नया सेंटर कंसोल
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट (Z8 Select वेरिएंट में)
  • ऑटो डिमिंग इन साइड रियर व्यू मिरर (IRVM)
  • कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड
  • मिड-नाइट ब्लैक कलर पेंट स्कीम (पूरे ‘Z8’ ट्रिम में)

नहीं बढ़ाई कीमत

महिंद्रा ने Scorpio-N को अपडेट करने के बावजूद इसकी कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है, जो ग्राहकों के लिए एक राहत की खबर है।

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
Z8 Select17.10 लाख रुपये
Z818.74 लाख रुपये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now