News

Aaj Ka Mausam 4 July 2024 : आज का मौसम 4 जुलाई 2024

×

Aaj Ka Mausam 4 July 2024 : आज का मौसम 4 जुलाई 2024

Share this article

Aaj Ka Mausam 4 July 2024 : नई दिल्ली, 4 जुलाई 2024 आजकल देशभर में मॉनसूनी हवा के साथ बारिश का सिलसिला चल रहा है। दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक लोग छई छपा करके इस सुहावने मौसम का मजा ले रहे हैं। लेकिन, कुछ राज्यों के लिए ये बारिश आफत भी बनी हुई है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। यहां बारिश के चलते भूस्खलन की समस्याएं बढ़ गई हैं। गुजरात के कई शहरों में भी पानी घरों के अंदर तक घुस गया है, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। तो चलिए, जानते हैं कि आज यानी 4 जुलाई को मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

दिल्ली: अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान

दिल्ली में बुधवार को हुई जोरदार बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी, जो बुधवार को सच साबित हुई और दिल्ली में झमाझम बारिश हो गई। IMD के अनुसार, आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। आज आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।

बाकी देश का हाल जानने के लिए जुड़े रहें!

आज कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली2835
नोएडा2631
गाजियाबाद2731
पटना2630
लखनऊ2730
जयपुर2630
भोपाल2528
मुंबई2833
अहमदाबाद2833
जम्मू2733

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now