News

LIVE Aaj Ka Mausam Live, आज का मौसम 11 जुलाई 2024 Live

×

<span class="live-label">LIVE</span> Aaj Ka Mausam Live, आज का मौसम 11 जुलाई 2024 Live

Share this article
Aaj Ka Mausam 11 July 2024 Live
Aaj Ka Mausam 11 July 2024 Live

Aaj Ka Mausam 11 July 2024 Live (IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जुलाई 2024): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार को हुई बारिश के बाद उमस लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले छह दिन तक बारिश के चलते मौसम सुहाना बना रहेगा। विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश होगी। IMD ने शुक्रवार के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र, उत्तराखंड, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण पहाड़ खिसकने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में पीलीभीत और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now