News

Haryana Flood News: हरियाणा में बाढ़ का खतरा मंडराया; यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

×

Haryana Flood News: हरियाणा में बाढ़ का खतरा मंडराया; यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

Share this article
Haryana Flood News
Haryana Flood News

Haryana Flood News :हरियाणा में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने भी इस बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है।

हथिनीकुंड बैराज में बढ़ा पानी का स्तर

बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। अब तक यमुना में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में इसी तरह पानी छोड़ा जाता रहा, तो यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है।

बाढ़ का खतरा

यमुना के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संभावित बाढ़ के खतरे से किसानों में भी चिंता व्याप्त है। पिछले साल भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से 25 गांवों के किसानों की 10 हजार एकड़ से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गई थीं। बहुत से किसानों के खेतों में बने कोठड़े और इंजन यमुना में बह गए थे। इस साल की बारिश भी किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहता है और प्रशासन इस संकट से कैसे निपटता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now