News

School Holiday in July : भारी बारिश के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियाँ घोषित, यूपी और महाराष्ट्र में हालात गंभीर

×

School Holiday in July : भारी बारिश के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियाँ घोषित, यूपी और महाराष्ट्र में हालात गंभीर

Share this article
School Holidays in July
School Holidays in July

School Holidays in July, School Holidays News : इस बार मानसून ने कई राज्यों में अपना प्रभाव दिखाते हुए बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विशेष रूप से मानसूनी असर देखा गया है। यहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को बंद करते हुए अवकाश घोषित (School Holiday List) किए गए हैं।

बारिश का कहर जारी

पिछले कई दिनों से देशभर में मानसून के आगमन के कारण लगातार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर जलभराव के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।

मुंबई और उत्तर प्रदेश में स्थिति

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है, और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश का असर देखा जा रहा है। पानी कई फीट तक भर गया है, जिससे कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

कर्नाटक में स्कूलों की छुट्टी

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जैसे तटीय इलाकों में बारिश से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। इस वजह से ज्यादातर जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज 12 जुलाई तक बंद (Schools Closed in Karnataka) रखने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में आदेश

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 13 जुलाई तक आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों को बंद (School Holiday in UP) रखने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर 13 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है और अब स्कूल 14 जुलाई को खुलेंगे। शाहजहांपुर डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 11 से 13 जुलाई तक परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसी प्रकार, पीलीभीत के स्कूलों में 12 जुलाई को छुट्टी घोषित की गई।

हिमाचल प्रदेश में अवकाश

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और इस कारण प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूल में 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक (Monsoon Update) कर दिया गया है। कुल्लू जिले में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहेगा और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जुलाई से 29 जुलाई तक मानसून की छुट्टियां रहेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now