News

हरियाणा के इस जिले में अगले 2 घंटों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट

×

हरियाणा के इस जिले में अगले 2 घंटों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट

Share this article
हरियाणा के इस जिले में अगले 2 घंटों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट
हरियाणा के इस जिले में अगले 2 घंटों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट

Haryana Weather : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, करनाल (हरियाणा) और जजाऊ (उत्तर प्रदेश) में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ (आज समाज): हरियाणा में मानसून की स्थिति कमजोर हो चुकी है, लेकिन 18 जुलाई के बाद फिर से एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून की सक्रियता कम हो गई है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, मगर अधिकांश इलाकों में बादलवाई और कहीं-कहीं धूप भी देखने को मिलेगी।

ताजा हालात: शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे थे। मौसम में नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञानियों की राय: मौसम विज्ञानियों का मानना है कि हरियाणा में तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी आएगी, जिससे दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा।

कम बारिश वाले जिले: प्रदेश में अभी भी 9 जिले ऐसे हैं, जहां इस माह में सामान्य से कम बारिश हुई है:

  • पानीपत: सामान्य से 92% कम
  • करनाल: 83% कम
  • रोहतक: 80% कम
  • सोनीपत: 71% कम
  • पंचकूला: 60% कम
  • यमुनानगर: 50% कम
  • कैथल: 48% कम
  • अंबाला: 40% कम
  • जींद: 35% कम

बाकी जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है।

विशेषज्ञ की सलाह: चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में आज से उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी जिससे तापमान बढ़ेगा। मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी होने के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा में 18 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now