Sawan Somwar Healthy Fasting Tips: सावन का महीना भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रही है। भोलेनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालु हर साल की तरह इस साल भी व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन का व्रत रखने से भगवान शिव काफी खुश होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन का व्रत रखने से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है? चलिए जानते हैं सावन व्रत करने के अद्भुत फायदे…
1. शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन
सावन व्रत रखने से शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है। व्रत के दौरान लोग तरल पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। तरल पदार्थों के सेवन से शरीर ठीक से डिटॉक्सिफाई होता है, जिससे आप ताजगी महसूस करते हैं।
2. वजन घटाने में मददगार
सावन व्रत वजन घटाने में सहायक होता है। व्रत के दौरान लाइट और लिक्विड डाइट का सेवन करने से पेट की चर्बी कम होती है। जो लोग वजन घटाने की सोच रहे हैं, उनके लिए सावन का व्रत एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. तनाव से राहत
व्रत रखने से मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। सावन का व्रत रखने से चिंता, तनाव और नींद जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। व्रत रखने से मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
4. त्वचा के लिए लाभकारी
सावन व्रत त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। व्रत के दौरान लोग अधिक लिक्विड का सेवन करते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और त्वचा की समस्याएं जैसे कील-मुहांसे कम होती हैं। त्वचा पर निखार आता है और आप ताजगी महसूस करते हैं।
5. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
व्रत रखने से हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सावन व्रत रखने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल स्वस्थ रहता है। हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
6. डायबिटीज को नियंत्रण में रखें
सावन व्रत रखने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। व्रत रखने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है, जिससे डायबिटीज से पीड़ित लोगों को लाभ होता है। हालांकि, जिन लोगों का ब्लड शुगर अनियंत्रित है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्रत रखना चाहिए।