News

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 23 July 2024): सावन की शुरुआत के साथ देशभर में बारिश शुरू

×

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 23 July 2024): सावन की शुरुआत के साथ देशभर में बारिश शुरू

Share this article
Aaj Ka Mausam 23 July 2024
Aaj Ka Mausam 23 July 2024

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 23 July 2024): सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में अगले पांच दिन बारिश की संभावना

सावन की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली का तापमान थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

आज का तापमान: प्रमुख शहरों का हाल

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2935
नोएडा2835
गाजियाबाद2936
पटना3036
लखनऊ2935
जयपुर2635
भोपाल2434
मुंबई2429
अहमदाबाद2734
जम्मू2734

बिहार में मॉनसून कमजोर, राजस्थान में झमाझम बारिश

बिहार में मॉनसून अभी कमजोर बना हुआ है। पटना समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मॉनसून की अक्षीय रेखा यहां से नहीं गुजर रही। वहीं, राजस्थान में मॉनसून की जोरदार बारिश ने लोगों को खुश कर दिया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद

उत्तराखंड में भी सावन के आगमन के साथ मॉनसून सक्रिय हो गया है। सोमवार को विभिन्न स्थानों में बारिश हुई और मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने देहरादून में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सावन के आगमन के साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज और कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अगले तीन दिनों तक असम, ओडिशा, मेघालय, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधियों के आधार पर, निम्नलिखित क्षेत्र में भारी से मध्यम बारिश की संभावना है:

  1. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी राजस्थान: इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
  2. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश: इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  3. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक: इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  4. जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा: इन क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण भारत के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की संभावना है। इस समय पर उचित सावधानियाँ बरतना अत्यंत महत्वपूर्ण है।


अधिक जानकारी के लिए आप IMD की वेबसाइट पर जा सकते हैं। मौसम की ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपने शहर के मौसम की जानकारी प्राप्त करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now