News

Aaj Ka Mausam : आज कहाँ कहाँ होगी बारिश? IMD ने जारी किया वेदर अपडेट्स

×

Aaj Ka Mausam : आज कहाँ कहाँ होगी बारिश? IMD ने जारी किया वेदर अपडेट्स

Share this article
Aaj Ka Mausam : आज कहाँ कहाँ होगी बारिश? IMD ने जारी किया वेदर अपडेट्स

Aaj Ka Mausam 25 July 2024: देशभर के अधिकांश हिस्से में मॉनसून सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर यह बारिश राहत लेकर आई है, तो कुछ जगहों पर कहर बरपा रही है। दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से उमस का प्रकोप था, लेकिन अब बारिश से राहत मिली है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली: झमाझम बारिश की संभावना

सावन के आते ही दिल्ली में बादल बरसने लगे हैं। आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में खुलकर बारिश हो सकती है। आज के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे फसलों और कच्चे घरों को काफी नुकसान हो सकता है।

गुजरात: बाढ़ जैसे हालात

गुजरात में भारी बारिश की वजह से जनजीवन ठप पड़ गया है। बोरसद शहर में आज सुबह हुई बारिश से कई घरों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया है। राज्य में अभी तक बारिश की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है।

अन्य राज्यों का हाल

  • राजस्थान: बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो सकता है।
  • मध्य प्रदेश: हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • बिहार: कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now