News

Weather Alert: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

×

Weather Alert: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Share this article
Weather Alert: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Weather Update, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मयूर विहार में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जहां सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.1 एमएम और शाम साढ़े पांच बजे तक 1.4 एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार को भी बारिश का यलो अलर्ट था, लेकिन बारिश नहीं हुई।

गुरुवार का मौसम

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सफदरजंग में 1.4 एमएम, मयूर विहार में 2.5 एमएम, लोदी रोड में 1.2, पूसा और पीतमपुरा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को तेज हवा चलने से तापमान में थोड़ी कमी आई।

दिल्ली का तापमान और वायु गुणवत्ता

रिज इलाका सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और आया नगर में 35.2, लोदी रोड में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। रविवार तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

शुक्रवार का मौसम अनुमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश से जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं

राजधानी में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया, जिससे इसे बंद करना पड़ा। एमसीडी के अनुसार, आरकेपुरम, ईस्ट पटेल नगर, रोहिणी, बहादुर शाह जफर मार्ग, और कई अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ। रामपुरा, रणहोला, त्रीनगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, कालकाजी और डाबड़ी में पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुईं। सभी जगहों पर जलनिकासी और पेड़ हटाने का काम तुरंत किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now