News

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

×

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Share this article
हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Forecast : चंडीगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश की संभावना

हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में हरियाणा में भारी बारिश होने की उम्मीद है, और 2 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

IMD चंडीगढ़ के मुताबिक, 29 और 30 जुलाई को हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 30 और 31 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पंजाब के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 1 और 2 अगस्त को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में बारिश की संभावना है। उत्तर हरियाणा में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मानसून के फिर से एक्टिव

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इस कारण हरियाणा के उत्तरी इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार और बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, हालांकि तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

हरियाणा मौसम अपडेट

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और चंडीगढ़ में हल्की से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में 31 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now