Motivational :IPS पति के साथ रहने की जिद में दोबारा बनी जज, पढ़े निकिता सिंगर की कहानी

New Delhi दृढ़ इच्छाशक्ति लगन और दिल में कुछ करने की चाहत हो कुछ भी संभव है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हरदोई में तैनात सिविल जज निकिता सेगर ने।
उनके पति आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस है और उन्हें साथ रहना था लिहाजा उन्होंने यूपी न्यायिक सेवा को छोड़ने का मन बनाया तेलुगु भाषा सीखे और आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा में चौथा स्थान पाकर पति के साथ नौकरी की राह बना डाली।
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2018 बैच की सिविल जज निकिता सिंगर हरदोई में तैनात है निकिता के पति तोहीन सिन्हा आंध्र प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं।
दोनों ने आई एल एस लॉ कॉलेज पुणे से पढ़ाई की थी। 2021 में दोनों की शादी हुई थी पति तोहीन का कैडर बदलने की संभावना कम होने के कारण सिविल जज निकिता ने पूरे मनोयोग से पहले तेलुगु तेलुगु भाषा सीखी और उसके बाद आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए आवेदन क्या परिणाम आते ही उनके पति के साथ रहने की इच्छा पूरी होने जा रही। वह पहले ही प्रयास में आंध्र प्रदेश के न्यायिक अधिकारी बन गई।