News

Haryana Weather : हरियाणा में आज से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताज़ा अपडेट

×

Haryana Weather : हरियाणा में आज से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताज़ा अपडेट

Share this article

Haryana Weather Today: हाल ही में, हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बुधवार देर रात से धूल भरी आंधी चली थी, जिसके बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 मई रात से 13 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बढ़ती गर्मी पर ब्रेक

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा था। वीरवार को भी सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके तहत 10 मई की रात से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में बारिश होने की संभावना है। 11, 12 और 13 मई को भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now