News

हरियाणा में सुहावना हुआ मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू…जानिये मौसम पूर्वानुमान

×

हरियाणा में सुहावना हुआ मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू…जानिये मौसम पूर्वानुमान

Share this article

Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे हरियाणा को आख़िरकार राहत मिल गई। हरियाणा में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा-सुहावना हो गया।

मौसम में बदलाव से किसानों के भी चहेरे ख़ुशी से खिल उठे। क्योंकि बारिश से उनकी फसल में नमी आएगी और पैदावार अच्छी होगी। हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है। हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

बता दें कि प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा और गरजचमक के साथ बारिश आ सकती है। वहीं जींद और भिवानी के बवानीखेड़ा में सुबह से बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हरियाणा व चंडीगढ़ में बन रही बारिश की संभावनाएं

हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now