News

Weather News: जल्द बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

×

Weather News: जल्द बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

Share this article

Weather Forecast Today: देशभर में मौसम करवट ले रहा है। एक तरफ कई जिलों में भयंकर गर्मी और लू से लोग परेशान है, वहीं कुछ राज्यों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत है। राजधानी दिल्ली फ़िलहाल भयंकर गर्मी की चपेट में है। हालाँकि मौसम विभाग के अनुसार, आज का मौसम ठंडा हो सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 दर्ज हुआ, वहीं आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है। अनुमान के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी चल सकती है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। आइये जानते है देशभर के मौसम के बारे में

इन शहरों में होगी झमाझम बारिश

यूपी में फ़िलहाल गर्मी का सितम जारी है। वहीं अब राज्य का मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वीक यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के साथ साथ आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 7 से 12 मई के बीच आगरा, आजमगढ़, अलीगढ़, अयोध्या, बुलंदशहर, गोरखपुर समेत कई जिलों में जमकर बादल बरस सकते है।

जानकारी के अनुसार यूपी के आलावा बिहार और झारखंड में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले चार दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। कुछ शहरों में मौसम बदल गया है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विभाग के अनुसार, झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोग खुश है। वहीं 7 से 10 मई तक अलग अलग शहरों में बारिश होने वाली है। वहीं पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है। मणिपुर में लगातार बारिश हो रही है। मेघालय के खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में आए तूफान और भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां अगले दो दिनों में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में मई में भारी गर्मी पड़ने वाली है। हीटवेब ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

मई का महीना इन राज्यों पर बरपाएगा कहर!

इस साल जैसे ही सर्दी का मौसम खत्म हुआ, वैसे ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मार्च से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। जिससे गर्मी में बढ़त से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now