News

आज का मौसम, 14 July 2024 : उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आपके यहां आज कब होगी बारिश?

×

आज का मौसम, 14 July 2024 : उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आपके यहां आज कब होगी बारिश?

Share this article
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 14 July 2024, आज का मौसम, Aaj Barish Hogi ki Nhi, 14 July 2024, Aaj Ka mausam Kaisa Rahega, IMD Weather Rain Forecast Today, नई दिल्ली: उत्तर भारत में मानसून का दौर जारी है और कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में भारी बारिश के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भी भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में आज के मौसम का हाल:

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट:

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खुनती, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची और रामगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में आंधी और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:

उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी और चित्रकूट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात और आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में भारी बारिश:

पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट:

उत्तराखंड के देहरादून मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड की नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

मुंबई में भारी बारिश:

मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now