News

Aaj Ka Mausam 08 June : मौसम विभाग ने दी आज के मौसम की जानकारी, कहीं होगी गर्मी तो कहीं होगा मौसम ठंडा

×

Aaj Ka Mausam 08 June : मौसम विभाग ने दी आज के मौसम की जानकारी, कहीं होगी गर्मी तो कहीं होगा मौसम ठंडा

Share this article

नई दिल्ली, Aaj Ka Mausam 08 June : भारत में मौसम का मिजाज इस समय विविधतापूर्ण बना हुआ है। जहां उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीं दक्षिण भारत में मानसून की बारिश राहत दे रही है।

उत्तर भारत में लू का प्रकोप

Delhi-NCR में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन अब फिर से लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया है। इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, आंधी और बारिश से पारा कुछ हद तक गिरा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी और तूफान भी आ सकते हैं।

पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश में लू

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के विभिन्न विभिन्न इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान लू चलने की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और झारखंड में 8 से 11 जून तक, बिहार में 9 और 10 जून को, और ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में 9 से 11 जून के बीच लू चल सकती है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 08 से 11 जून तक भीषण लू की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और बारिश

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 07-09 जून के दौरान ओले गिरने और आंधी की संभावना भी जताई है।

दक्षिण भारत में मानसून की बारिश

आने वाले पांच दिनों में मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक जैसे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 7 से 9 जून के दौरान और आंतरिक उत्तरी कर्नाटक एवं तटीय कर्नाटक में 07-10 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर भारत में अभी भी लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे है, जबकि दक्षिण भारत में मानसून की बारिश राहत दे रही है। अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें हीटवेव से लेकर भारी बारिश तक शामिल है। अपने शहर के ताजा मौसम अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और सुरक्षित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now