News

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा दिल्ली का पारा, बिहार में लू का रेड अलर्ट! चेक करें अपने राज्य का मौसम

×

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा दिल्ली का पारा, बिहार में लू का रेड अलर्ट! चेक करें अपने राज्य का मौसम

Share this article

Weather Report and Forecast: देशभर में मौसम में भयंकर बदलाव आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पास लगते मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मई माह का पहला हफ्ता ऐसा ही रहने की उम्मीद है। आपको बता दे तो 2 मई से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है, लेकिन लू (Heatwave) नही चलेगी। अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान सामान्य रहने की उम्मीद नही है, हालाँकि मई 4 के बाद यह बढ़ सकता है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज 1 मई को मौसम राहत देने वाला रहेगा। महीने के लास्ट दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री नीचे 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार है। आसमान साफ़ रहेगा वहीं 30 से 40 KM/h हवा चलेगी।

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी बिहार में भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया, शेखपुरा और भागलपुर के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभवना है और मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी पटना, चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, नवादा, बेगूसराय, कैमूर, औरंगाबाद, लखीसराय, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर में कुछ स्थानों पर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान 47.1 डिग्री पहुंचा

आपको बता दें तो बिहार के बाद झारखंड राज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में है। आज बुधवार 1 मई को मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो सकता है।

UP Weather: यूपी में भी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं

यूपी में भी गर्मी का कहर बरसने लगा है। मंगलवार को प्रयागराज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आज 1 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है।

जम्मू के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी से मौसम ठंडा है। भारी बारिश के साथ भूस्खलन जैसी खबरें भी सामने आ रही है। आपको बता दें तो जम्मू-कश्मीर के रामबन और बनिहाल के बीच भारी बारिश से भूस्खलन की अलग अलग घटनाओं में चार लोगों ने अपनी जान गवा दी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से दूसरे दिन भी राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा गया। राजमार्ग को मेहर, पंथियाल, मौम पासी और किश्तवारी पथेर सहित कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की वजह से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

केरल में बढ़ा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल में 2 मई तक भीषण गर्मी और लू की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पलक्कड़ जिले में लगातार दूसरे दिन ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इस अवधि के दौरान लू की संभावना के मद्देनजर अलाप्पुझा, त्रिशूर और कोझिकोड जिलों में भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कासरगोड और मलप्पुरम जिलों के बाकी हिस्सों में चार मई तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड

दक्षिण भारत में प्रचंड गर्मी अपना रूप दिखा रही है। केरल के बाद तमिलनाडु के उधगमंडलम को इस गर्मी में राहत नहीं दिखाई पड़ रही है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन का कहना है कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे इस स्थान पर 29 अप्रैल को अब तक का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था. उधगमंडलम में 29 अप्रैल 1986 को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD Alert: मौसम विभाग कब जारी करता है कौन सा अलर्ट

आपको बता दें तो मौसम विभाग का अलर्ट चार रंगों में होता है। इसमें ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड कलर शामिल है। ग्रीन का अर्थ है कि कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है। येलो अलर्ट का मतलब है कि निगरानी रखें और सतर्क रहे, वहीं ऑरेंज अलर्ट किसी खतरे के लिए तैयार रहे और रेड अलर्ट का मतलब है तुरंत करवाई करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now