News

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 12 May 2024) हरियाणा, राजस्थान समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

×

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 12 May 2024) हरियाणा, राजस्थान समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Share this article

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 12 May 2024) : आंधी-तूफान और बारिश ने उत्तर भारत के लगभग सभी जगहों पर तबाही मचाई है। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, पर जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने और कुछ मकानों के ढह जाने से मुश्किलें भी बढ़ी हैं।

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने बताया, पृथ्वी के मध्य क्षोभमंडल में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमी यूपी के ऊपर वायुमंडल के निचले हिस्से में एक तूफानी परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। इससे उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हुई। राजस्थान के बीकानेर और आसपास तपिश रही। तापमान 45.5 डिग्री तक रहा।

आज का मौसम: इन राज्यों में आज होगी बारिश

अगले 12  घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आँधी, ओलावृष्टि संभव है।

आज का मौसम: दिल्ली का मौसम 12 मई 2024

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा और यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। जाफरपुर में अधिकतम तापमान 40.1, नजफगढ़ में 40.3 और नरेला में 40.9 डिग्री रहा। वहीं नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान में 30.7 डिग्री, पीतमपुरा में 30.4 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30.1 डिग्री रहा।

हवा में नमी का स्तर 43 से 69 प्रतिशत रहा। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश होगी। तेज आंधी चलेगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। 13 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है।

हल्की आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 14 और 15 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। 16 और 17 मई को तेज हवाएं चलेंगी। आसमान साफ रहेगा। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रह सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now