News

Aaj ka Mausam 15 July 2024: राजस्थान में भारी बारिश; उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बिजली गिरने का खतरा,देखिये 15 जुलाई का मौसम बुलेटिन

×

Aaj ka Mausam 15 July 2024: राजस्थान में भारी बारिश; उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बिजली गिरने का खतरा,देखिये 15 जुलाई का मौसम बुलेटिन

Share this article
Aaj Ka Mausam 15 July 2024
Aaj Ka Mausam 15 July 2024

आज का मौसम 15 जुलाई 2024 (Aaj ka Mausam 15 July 2024); दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। बीच-बीच में तेज धूप भी देखने को मिल रही है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले पूरे सप्ताह बारिश जारी रहेगी। जम्मू और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं आज मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बिजली गिरने का खतरा

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिजली गिरने से कई लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, खैरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

राजस्थान के जयपुर और झालावाड़ जिले में भारी बारिश

मॉनसून की सक्रियता के चलते बीते चौबीस घंटे में राज्य के जयपुर, झालावाड़ और भरतपुर जिले में कई जगह भारी बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

प्रमुख शहरों में तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2835
नोएडा2737
गाजियाबाद2836
पटना2936
लखनऊ2836
जयपुर2733
भोपाल2530
मुंबई2428
अहमदाबाद2836
जम्मू2535

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लेना चाहिए। भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने का खतरा होता है, इसलिए खेतों और खुली जगहों पर काम ना करने की चेतावनी भी जारी की गई है।

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी है और पूरे प्रदेश में जलस्तर तेजी से घट रहा है। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बराक घाटी और मध्य असम के कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी के अलावा कोई चेतावनी जारी नहीं की है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से कुल 107 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 8,40,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

अगले 10 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 10 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now