News

Aaj Ka Mausam 16 June 2024| कही भीषण गर्मी तो कही बारिश का अलर्ट, जाने आज का मौसम

×

Aaj Ka Mausam 16 June 2024| कही भीषण गर्मी तो कही बारिश का अलर्ट, जाने आज का मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam: जून का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी ने अपने चरम पर पहुंचकर लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह सूरज की पहली किरण से शुरू होने वाली गर्मी दोपहर तक लू के साथ मिलकर अपने तेवर दिखा रही है। ऐसे में शाम तक भी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आइए जानते हैं, आज 16 जून को दिल्ली और देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में लू के तेवर आज भी कायम

दिलवालों की दिल्ली इस समय पसीने से भीग रही है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। आज भी दिल्लीवासियों को सूरज जमकर धूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और दोपहर में लू चलने का अनुमान है। दिन में गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर

राजधानी से सटे हरियाणा और पंजाब में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पंजाब में 18 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन में लू का असर रहेगा, जिससे दिन काफी गर्म रहेगा।

यूपी-बिहार में भीषण गर्मी से राहत नहीं

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्से इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक बिहार में लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को दिन में गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, बिहार में जल्द ही मॉनसून की दस्तक होने वाली है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मॉनसून 20 जून को आएगा। उत्तर प्रदेश में अभी भी सूरज की गर्मी झेलनी पड़ेगी। लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आगरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा है, वहीं देश के कुछ राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल से सटे सिक्किम में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में 17 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इस गर्मी में सावधान रहें और जहां तक संभव हो, घर के अंदर ही रहें। बाहर निकलने पर पर्याप्त पानी पिएं और सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now