News

आज का मौसम 19 जुलाई 2024: आज कहां-कहां होगी झमाझम बारिश? पढ़िए मौसम बुलेटिन

×

आज का मौसम 19 जुलाई 2024: आज कहां-कहां होगी झमाझम बारिश? पढ़िए मौसम बुलेटिन

Share this article
Aaj Ka Mausam 19 July 2024
Aaj Ka Mausam 19 July 2024

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 19 July 2024): मॉनसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मॉनसूनी बारिश हो रही है। दिल्ली-नोएडा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो पहाड़ी इलाकों में पहाड़ दरक रहे हैं और लोगों के सामने मुसीबत बन रहे हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। वहीं असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि अभी भी लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार जताए हैं। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार दिल्ली में 21 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 22 और 23 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि ट्रफ लाइन, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने के कारण आंधी-बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे जमकर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। बारिश का ये सिलसिला अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी मॉनसून ने वापसी की है। आज हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनजर राज्य में अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में 23 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं।

केरल के दो जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तर और मध्य भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने केरल के दो जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है, जिसमें 29 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, 700 से अधिक लोगों को 22 शिविरों में भेजा गया और वहां से बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। IMD ने वायनाड और कन्नूर में ‘रेड अलर्ट’, राज्य के आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

ओडिशा में भारी बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को निम्न दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों में यह दबाव क्षेत्र ओडिशा तट के करीब पहुंच सकता है। केंद्र के मुताबिक, इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक ओडिशा के कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

राज्यअलर्ट प्रकारसंभावित प्रभाव
दिल्ली-एनसीआरबारिश के आसार24 घंटे में अच्छी बारिश, 22-23 जुलाई को भारी बारिश
मध्य प्रदेशभारी बारिशअगले 24 घंटे में 18 जिलों में तेज बारिश
हिमाचल प्रदेशयलो अलर्ट23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
केरलरेड अलर्टवायनाड और कन्नूर में भारी बारिश
ओडिशाभारी बारिशबंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र

विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है। विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है।

अगले 24 घंटों की संभावित बारिश:

क्षेत्रबारिश का प्रकार
कोंकण और गोवा, गुजरात, केरलमध्यम से भारी बारिश
विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेशहल्की से मध्यम बारिश
सिक्किम, उत्तराखंड, बिहारहल्की से मध्यम बारिश
झारखंड, ओडिशा, जम्मू कश्मीरहल्की बारिश

मानसून की सक्रियता से विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। यह किसानों के लिए राहत का कारण बन सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ताजा मौसम अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अधिक जानकारी के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now