News

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: भयंकर गर्मीं ने देशभर में मचाया कहर, जानें मौसम विभाग का आज के मौसम के बारे ताजा अपडेट

×

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: भयंकर गर्मीं ने देशभर में मचाया कहर, जानें मौसम विभाग का आज के मौसम के बारे ताजा अपडेट

Share this article

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है, देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप है। इस भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब (Temperature close to 50 degrees in many states)

राजस्थान में कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है। दिल्ली में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। उत्तर प्रदेश के झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। बिहार और झारखंड में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

लू से लोग परेशान, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट (orange alert in many states)

भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। कई राज्यों में स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने की खबरें आई हैं। बिहार में भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय और लखीसराय में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली और एनसीआर में राहत की उम्मीद (Relief expected in Delhi and NCR)

दिल्ली और एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ राहत की उम्मीद है। IMD ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां बारिश या तूफान की संभावना बन सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 2-3 दिनों में भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी।

राजस्थान में तापमान में गिरावट, आंधी-बारिश का दौर (Temperature drops in Rajasthan)

राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है, लेकिन अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटों में तापमान और भी कम होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों में कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी (Heat wave continues in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। वही दूसरी और कुछ जिलों में तापमान की बात करें तो 48 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

अन्य राज्यों का हाल (Other states Weather update)

कोंकण और गोवा के इलाकों में 31 मई को गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहेगी। बिहार, झारखंड, और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 31 मई से 1 जून के बीच तीव्र लू की संभावना है। मानसून केरल में अपने सामान्य तिथि से दो दिन पहले पहुंच गया है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now