Aaj Ka Mausam 5 June 2024, आज का मौसम 5 जून 2024: स्काई मेट वेदर के अनुसार आज का मौसम पूर्वानुमान, जानिये देशभर में कैसा रहेगा आज 5 जून 2024 का मौसम…
देश भर में मौसम प्रणाली:
अगले 2 दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
गुजरात पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान,असम, सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई।
राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।
केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
बिहार में हल्की बारिश संभव है।
उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव है।