News

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में भीषण गर्मी, दिल्ली में होगी झमाझम बारिश! जाने देशभर में आज का मौसम

×

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में भीषण गर्मी, दिल्ली में होगी झमाझम बारिश! जाने देशभर में आज का मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam 9 May 2024: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में आज भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। आइये जानते है देशभर के अन्य राज्यों का मौसम का हाल (Today Weather Forecast 09 May 2024)

दिल्ली में 10 मई से 12 मई तक हल्की बारिश

दिल्ली में 10 मई से 12 मई तक हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव चलने के आसार हैं। 10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से राजस्थान के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 9 May 2024

बिहार में बारिश (Bihar Rainfall) 

बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में बीते 24 घंटे में छह डिग्री तापमान नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जो जानकारी दी है उसके अनुसार अभी भी 36 घंटे उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की संभावना है।

झारखंड में भीषण गर्मी से राहत

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम का मिजाज बदल चुका है। बादल और बारिश की वजह से सूबे के सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेसि नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

राजस्थान में भीषण गर्मी (Heatwave in Rajasthan) 

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन प्रदेश के कई इलाकों में लू (हीटवेव) चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिन गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 9 May 2024

केरल में भीषण गर्मी का प्रकोप

केरल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, गुरुवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now