News

Aaj Ka Mausam Delhi: लो जी गर्मी का मौसम हुआ खत्म, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

×

Aaj Ka Mausam Delhi: लो जी गर्मी का मौसम हुआ खत्म, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Share this article

Aaj Ka Mausam Delhi: देशभर में पारा चढ़ता जा रहा है और लोग भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों में 16 जून तक लू चलने की आशंका है। दिल्ली में तो मौसम विभाग ने 18 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है।

दिल्ली में लू का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लगातार लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार से मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट, और बुधवार-गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से 1-2 डिग्री तापमान में कमी आ सकती है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खराब हवा

गर्मी के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को दोनों शहरों का AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा का AQI 212 और ग्रेटर नोएडा का 269 रहा। आने वाले एक हफ्ते में भी प्रदूषण इसी तरह बना रह सकता है। मई में ग्रेटर नोएडा 2 बार देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था और जून में भी 2 बार AQI बेहद खराब श्रेणी में रहा है। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश के आसार

गुजरात में मानसून 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड में पहुंच चुका है। अगले 5 दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड और राजस्थान में 25 जून के बाद ही मानसून का आगाज होगा। कश्मीर में मानसून की बारिश 25 जून के बाद हो सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, सिक्किम समेत 12 राज्यों में बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now